हिंदू जीवन में संस्कारों का महत्त्व
Main Article Content
Abstract
भारतीय संस्कृति में संस्कारों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। संस्कार शब्द का अर्थ शुद्धि, सुधार एवं परिष्कार से है। हिंदू धर्म में संस्कार व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास की प्रक्रिया माने जाते हैं। डॉ. राजबली पाण्डेय के अनुसार, संस्कार शुद्धि की धार्मिक क्रियाओं तथा व्यक्ति के व्यक्तित्व के परिष्कार के लिए किए जाने वाले अनुष्ठान हैं,
जिससे व्यक्ति समाज का पूर्ण विकसित सदस्य बन सके। इन संस्कारों का उद्देश्य व्यक्ति को नकारात्मक प्रभावों से बचाना, शुभता को आमंत्रित करना, धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना विकसित करना तथा सामाजिक जीवन में अनुशासन स्थापित करना है। इसके साथ ही ये संस्कार पारिवारिक संबंधों, शिक्षा, दाम्पत्य जीवन और सामाजिक उत्तरदायित्वों को महत्त्व प्रदान करते हैं। इस प्रकार हिंदू जीवन के संस्कार केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं हैं, बल्कि व्यक्ति के जीवन को व्यवस्थित, अनुशासित, नैतिक एवं संस्कारित बनाने वाली भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के महत्त्वपूर्ण आधार हैं।
Article Details

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
References
उदयवीर, सक्सेना (1986) अरुण प्रकाशन: हाईकोर्ट रोड, ग्वालियर, पृ.सं. 8, 41-43
प्रीतिप्रभा, गोयल(2014), सोलह हिन्दू संस्कार, अरिहन्त प्रभार जोधपुर, द्तीय संशोधित संस्करण, पृ.सं. 8, 27,30,49,84
रामजी, उपाध्याय (2000) भारत की प्राचीन संस्कृति, लोकभारती प्रकाशन: इलाहाबाद, पृ.सं. 30,35,80