उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक एवं वैचारिक विस्तार में कल्याण सिंह की भूमिका: एक अध्ययन

Main Article Content

सक्षम कुमार, प्रोफेसर (डॉ०) मनमीत कौर

Abstract

उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के उदय और उसके सामाजिक-राजनीतिक विस्तार का अध्ययन भारतीय लोकतांत्रिक राजनीति की परिवर्तनशील प्रकृति को समझने की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक एवं वैचारिक विस्तार में कल्याण सिंह की भूमिका का विश्लेषण करना है। अध्ययन में विशेष रूप से 1980 के दशक के उत्तरार्ध से लेकर समकालीन काल तक के राजनीतिक परिवर्तनों का परीक्षण किया गया है। इस अवधि में मण्डल राजनीति, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, राम जन्मभूमि आंदोलन तथा सामाजिक अभियांत्रिकी (Social Engineering) जैसी प्रक्रियाओं ने राज्य की राजनीतिक संरचना को व्यापक रूप से प्रभावित किया। अध्ययन से यह भी स्पष्ट होता है कि कल्याण सिंह ने मण्डल और कमंडल के मध्य विद्यमान वैचारिक द्वंद्व को सामाजिक अभियांत्रिकी की रणनीति के माध्यम से राजनीतिक अवसर में रूपांतरित किया, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में एक व्यापक सामाजिक गठबंधन स्थापित करने में सफल हुई। जून 1991 के विधानसभा चुनाव, राम जन्मभूमि आंदोलन, 6 दिसंबर 1992 की घटनाएँ तथा उनके प्रशासनिक निर्णयों का विश्लेषण यह संकेत देता है कि उनके नेतृत्व ने पार्टी की वैचारिक पहचान के साथ-साथ उसकी संगठनात्मक विश्वसनीयता को भी सुदृढ़ किया। इसके अतिरिक्त नकल विरोधी अधिनियम, किसान बही योजना, कानून-व्यवस्था में सुधार तथा संगठन के बूथ-स्तरीय विस्तार जैसे प्रशासनिक एवं सांगठनिक उपायों ने भारतीय जनता पार्टी की दीर्घकालिक राजनीतिक आधार-रचना को मजबूत किया। शोध का निष्कर्ष यह प्रतिपादित करता है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक विस्तार, सामाजिक पुनर्संरचना तथा वैचारिक सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया में कल्याण सिंह की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण रही। उनके द्वारा विकसित सामाजिक एवं संगठनात्मक मॉडल का प्रभाव राज्य की समकालीन राजनीति तथा भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान चुनावी रणनीतियों में भी परिलक्षित होता है।

Article Details

How to Cite
सक्षम कुमार, प्रोफेसर (डॉ०) मनमीत कौर. (2026). उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक एवं वैचारिक विस्तार में कल्याण सिंह की भूमिका: एक अध्ययन. International Journal of Advanced Research and Multidisciplinary Trends (IJARMT), 3(1), 1608–1620. Retrieved from https://www.ijarmt.com/index.php/j/article/view/1169
Section
Articles

References

एंटी-कॉपीइंग एक्ट. (1992). द उत्तर प्रदेश पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेन्शन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 1992 (यू.पी. एक्ट संख्या 13, 1992). गवर्नमेंट ऑफ उत्तर प्रदेश.

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया. (1985–2022). उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन स्टैटिस्टिकल रिपोर्ट्स. भारत निर्वाचन आयोग.

ऑर्गनाइज़र. (1991–1992). आर्काइव्स ऑन उत्तर प्रदेश पॉलिटिक्स. भारत प्रकाशन (दिल्ली) लिमिटेड.

उत्तर प्रदेश लेजिस्लेटिव असेंबली. (1991–1992). ऑफिशियल प्रोसीडिंग्स एंड डिबेट्स ऑफ उत्तर प्रदेश लेजिस्लेटिव असेंबली. गवर्नमेंट ऑफ उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश लेजिस्लेटिव असेंबली. (1997–1999). ऑफिशियल प्रोसीडिंग्स एंड डिबेट्स ऑफ उत्तर प्रदेश लेजिस्लेटिव असेंबली. गवर्नमेंट ऑफ उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश रेवेन्यू डिपार्टमेंट. (1992). इम्प्लीमेंटेशन रिपोर्ट ऑन किसान बही स्कीम एंड लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन. गवर्नमेंट ऑफ उत्तर प्रदेश.

कमल संदेश. (1991–1999). विशेषांक एवं आधिकारिक लेख. भारतीय जनता पार्टी, केंद्रीय कार्यालय.

गुहा, रामचंद्र. (2007). इंडिया आफ्टर गांधी: द हिस्ट्री ऑफ द वर्ल्ड्स लार्जेस्ट डेमोक्रेसी. मैकमिलन.

जाफ़रलो, क्रिस्टोफ़. (2003). इंडियाज साइलेंट रिवोल्यूशन: द राइज ऑफ द लोअर कास्ट्स इन नॉर्थ इंडिया. हर्स्ट एंड कंपनी.

त्यागी, बालेश्वर. (1998). कल्याण सिंह: व्यक्तित्व एवं विचार. प्रभात प्रकाशन.

पांचजन्य. (1990–1993). अयोध्या आंदोलन एवं सुशासन विशेषांक. भारत प्रकाशन (दिल्ली) लिमिटेड.

पाई, सुधा. (2002). दलित असर्शन एंड द अनफिनिश्ड डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशन: द बहुजन समाज पार्टी इन उत्तर प्रदेश. सेज पब्लिकेशन्स.

यादव, श्यामलाल. (2025). एट द हार्ट ऑफ पावर: द चीफ मिनिस्टर्स ऑफ उत्तर प्रदेश. रूपा पब्लिकेशन्स.

वर्मा, ए. के. (2001). डेवलपमेंट एंड पार्टी पॉलिटिक्स इन उत्तर प्रदेश. इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली, 36(9), 731–740.

वर्मा, ए. के. (2017). द 2017 उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शंस: पोलराइजेशन, सोशल इंजीनियरिंग एंड गवर्नेंस. अकादमिक जर्नल ऑफ पॉलिटिकल साइंस, 12(1), 45–58.

शास्त्री, एस. (2018). पॉलिटिक्स ऑफ गवर्नेंस इन नॉर्थ इंडिया: ए स्टडी ऑफ लॉ एंड ऑर्डर. इंडियन जर्नल ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 64(2), 185–198.

स्वरूप, अनिल. (2021). एनकाउंटर्स विद पॉलिटिशियंस. प्रभात प्रकाशन.

हसन, ज़ोया. (1998). क्वेस्ट फॉर पावर: ऑपोज़िशनल पॉलिटिक्स एंड पोस्ट-कांग्रेस पॉलिटिक्स इन उत्तर प्रदेश. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस.

Similar Articles

<< < 9 10 11 12 13 14 15 16 > >> 

You may also start an advanced similarity search for this article.