कबीरधाम शहर में ‘‘प्रधानमंत्री जन धन योजना‘‘ का अध्ययन
Main Article Content
Abstract
कबीरधाम सकरी नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित एक शांतिपूर्ण और आकर्षक स्थान है। कबीर साहिब के आगमन और उनके शिष्य धर्मदास के वंशज की गददी स्थापना के कारण इसका नाम कबीरधाम था। जो कबीरधाम के रूप में जाना जाता है। यह शोधपत्र कबीरधाम शहर के संदर्भ में प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) की प्रभावशीलता का अध्ययन प्रस्तुत करता है। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना और वित्तीय समावेशन के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इस अध्ययन में कबीरधाम नगर क्षेत्र के 159 लाभार्थियों को न्यादर्श के रूप में चुनकर सर्वेक्षण किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि योजना ने निम्न आयवर्ग और महिलाओं में बैंकिंग पहुँच को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया है, लगभग 92ः उत्तरदाताओं का पहला बैंक खाता इसी योजना के तहत खुला। 61ः लाभार्थी महिलाएँ भी इस योजना का लाभ ले पा रही है, जिससे स्पष्ट हुआ कि इस योजना ने महिला वित्तीय सशक्तिकरण को प्रोत्साहन दिया। निष्कर्षतः, प्रधानमंत्री जन धन योजना न केवल वित्तीय समावेशन का माध्यम बनी, बल्कि कबीरधाम शहर के सामाजिक और आर्थिक आधारभूत विकास का सशक्त उपकरण भी सिद्ध हुई है।
Article Details

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
References
भारत सरकार, वित्त मंत्रालय. (2014). प्रधानमंत्री जन धन योजनाः दिशा-निर्देश एवं परिचालन रूपरेखा. नई दिल्लीः वित्तीय सेवा विभाग।
भारत सरकार, वित्त मंत्रालय. (2020). प्रधानमंत्री जन धन योजना वार्षिक प्रतिवेदन. नई दिल्लीः वित्तीय सेवा विभाग।
भारतीय रिजर्व बैंक (त्मेमतअम ठंदा व िप्दकपं). (2019). भारत में वित्तीय समावेशन की प्रवृत्तियाँ एवं प्रगति. मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक प्रकाशन विभाग।
नाबार्ड (छंजपवदंस ठंदा वित ।हतपबनसजनतम ंदक त्नतंस क्मअमसवचउमदज). (2018). वित्तीय समावेशन और ग्रामीण बैंकिंग की स्थिति पर रिपोर्ट. मुंबईः नाबार्ड प्रकाशन।
योजना आयोग ध् नीति आयोग. (2017). वित्तीय समावेशन के माध्यम से समावेशी विकास. नई दिल्लीः नीति आयोग।