छतरपुर फर्नीचर उद्योग में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं का विश्लेषण (प्राथमिक समंकों के आधार पर एक अध्ययन)
Main Article Content
Abstract
मध्य प्रदेश में स्थित छतरपुर अपने उत्कृष्ट लकड़ी के फर्नीचर के लिए प्रसिद्ध है, जो पारंपरिक शिल्प कौशल और सांस्कृतिक कलात्मकता का अनूठा संगम है। यह शिल्प सदियों पुरानी परंपरा है, जो शौर्य, सामर्थ्य और वीर भावना का प्रतीक है। लकड़ी पर की जाने वाली जटिल नक्काशी के लिए जानी जाती है। इन डिजाइनों को खूबसूरत मंदिरों से प्रेरणा मिलती है, जिनमें पुष्प, ज्यामितीय और पौराणिक आकृतियाँ प्रदर्शित होती हैं।
प्रस्तुत शोध-पत्र “छतरपुर फर्नीचर उद्योग में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं का विश्लेषण (प्राथमिक समंकों के आधार पर एक अध्ययन)” का उद्देश्य छतरपुर जिले के फर्नीचर उद्योग में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की संभावनाओं का अध्ययन करना है। अध्ययन के लिए 98 उत्तरदाताओं से प्राथमिक समंक प्रश्नावली के माध्यम से प्राप्त किए गए। अध्ययन से ज्ञात होता है कि छतरपुर का फर्नीचर उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है। हालांकि, वर्तमान समय में तकनीकी सीमाएँ, पूंजी की कमी, आधुनिक मशीनरी की लागत, प्रशिक्षण के सीमित अवसर, बाजार की सीमित पहुँच तथा प्रतिस्पर्धात्मक दबाव रोजगार के विस्तार में बाधक हैं।
98 उत्तरदाताओं से प्राप्त प्राथमिक समंकों के आधार पर रोजगार एवं स्वरोजगार की पर्याप्तता का परीक्षण किया गया। काई-वर्ग परीक्षण में परिकलित मान 6.90 तथा 5 प्रतिशत सार्थकता स्तर पर सारणीबद्ध मान 3.841 प्राप्त हुआ। चूँकि परिकलित काई-वर्ग मान सारणीबद्ध मान से अधिक है, इसलिए शून्य परिकल्पना को अस्वीकार किया गया।
अतः अध्ययन का निष्कर्ष है कि छतरपुर फर्नीचर उद्योग में रोजगार एवं स्वरोजगार की महत्वपूर्ण संभावनाएँ विद्यमान हैं, किंतु उनके प्रभावी उपयोग के लिए आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, कौशल विकास, डिजाइन नवाचार, डिजिटल विपणन तथा बाजार विस्तार की आवश्यकता है। इन उपायों के माध्यम से फर्नीचर उद्योग को स्थानीय रोजगार एवं स्वरोजगार सृजन का अधिक प्रभावी माध्यम बनाया जा सकता है।
Article Details

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
References
भारत सरकार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME). (2014–15). Annual Report 2014–15. नई दिल्ली: Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises.
National Skill Development Corporation (NSDC). Furniture & Fittings Skill Council: National Occupational Standards. नई दिल्ली: NSDC. इसमें फर्नीचर क्षेत्र से संबंधित Carpenter–Wooden Furniture, Fitter–Modular Furniture, Furniture Maker तथा Furniture Finisher जैसे कौशल एवं व्यवसायिक मानकों का उल्लेख है।
National Skill Development Corporation (NSDC). Carpenter – Wooden Furniture (FFS/Q0102). Furniture & Fittings Skill Council. यह मानक लकड़ी के फर्नीचर निर्माण से संबंधित कौशल, प्रशिक्षण तथा रोजगार-उन्मुख दक्षताओं को रेखांकित करता है।
National Skill Development Corporation (NSDC). Fitter – Modular Furniture (FFS/Q5702). Furniture & Fittings Skill Council. यह मॉड्यूलर फर्नीचर के फिटिंग एवं संबंधित कौशलों से जुड़ा व्यावसायिक मानक है।
National Skill Development Corporation (NSDC). Qualification Pack–National Occupational Standards Booklet. Furniture & Fittings Skill Council. इसमें Carpenter, Assistant Carpenter, Master Carpenter, Interior Designer, Furniture Business Development तथा Wooden Furniture Maker जैसे रोजगार एवं कौशल क्षेत्रों का विवरण उपलब्ध है।
जिला प्रशासन, छतरपुर, मध्य प्रदेश. Economy – District Chhatarpur. इसमें छतरपुर की आर्थिक संरचना, स्थानीय उद्योगों तथा Wooden Furniture को जिले के One District One Product (ODOP) से संबंधित गतिविधि के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
प्राथमिक समंक। (2026). छतरपुर जिले के फर्नीचर उद्योग से संबंधित 98 उत्तरदाताओं से प्रश्नावली द्वारा प्राप्त प्राथमिक जानकारी। अप्रकाशित प्राथमिक सर्वेक्षण।
प्राथमिक साक्षात्कार। (2026). छतरपुर जिले के फर्नीचर कारीगरों, व्यापारियों एवं विक्रेताओं से प्राप्त साक्षात्कार संबंधी जानकारी। अप्रकाशित प्राथमिक स्रोत।
वेबसाइट संदर्भ
• जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश सरकार: छतरपुर की अर्थव्यवस्था एवं Wooden Furniture/ODOP संबंधी जानकारी। District Chhatarpur – Economy
• National Skill Development Corporation: Furniture & Fittings Skill Council के National Occupational Standards। NSDC – Furniture & Fittings Skill Council
• NSDC: Carpenter – Wooden Furniture, FFS/Q0102। NSDC – Carpenter Wooden Furniture
• NSDC: Fitter – Modular Furniture, FFS/Q5702। NSDC – Fitter Modular Furniture