मानव जीवनशैली में योग और उपवास की भूमिका: शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक संतुलन का विश्लेषण
Main Article Content
Abstract
प्रस्तुत शोध कार्य ने आधुनिक जीवनशैली में योग और उपवास के प्रभाव का विश्लेषण किया। अनुसंधान में कुल 627 उत्तरदाताओं को शामिल किया गया, जिनमें 347 शहरी और 280 ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागी थे। प्रत्येक क्षेत्र में लिंग संतुलन बनाए रखा गया: शहरी क्षेत्र में 150 पुरुष और 150 महिलाएँ, ग्रामीण क्षेत्र में भी समान संख्या। डेटा संग्रह के लिए सर्वेक्षण और स्व-प्रशासित प्रश्नावली का उपयोग किया गया। परिणामों में देखा गया कि 55.3% शहरी उत्तरदाताओं ने आधुनिक जीवनशैली को रोगों का कारण माना, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में केवल 44.7% ने ऐसा मान्यता दी। ग्रामीण महिलाएँ, जो नियमित रूप से योग और उपवास का पालन करती हैं, ने स्वास्थ्य लाभ में प्रमुख सुधार दिखाया, विशेष रूप से मधुमेह, उच्च रक्तचाप और जीवनशैली-संबंधित अन्य रोगों में। दीर्घकालिक रोगों के संदर्भ में 627 उत्तरदाताओं में से 618 (98.6%) ने किसी न किसी रोग का अनुभव किया, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में प्रचलन लगभग समान रहा (शहरी 55.3%, ग्रामीण 44.7%), लेकिन रोग लक्षणों की गंभीरता और विविधता शहरी क्षेत्रों में अधिक थी (81.8%) और ग्रामीण क्षेत्रों में कम (50.9%)। काई-स्क्वायर परीक्षण से यह पाया गया कि आवासीय क्षेत्र और रोग धारणाओं के बीच (χ² = 40.235, p = 0.000), तथा रिपोर्ट किए गए लक्षणों और आवासीय क्षेत्र के बीच (χ² = 44.905, p = 0.000) महत्वपूर्ण संबंध थे। आंकड़े स्पष्ट रूप से संकेत करते हैं कि योग और उपवास जीवनशैली में संतुलन बनाए रखने और स्वास्थ्य संवर्धन में सहायक हैं, तथा ग्रामीण महिलाओं में इनके संयोजन से शहरी क्षेत्रों की तुलना में जीवनशैली और रोग प्रबंधन में अधिक नियंत्रित और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।
Article Details

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
References
Sharma, R. (2023). योगाभ्यास और हृदय स्वास्थ्य: आधुनिक जीवनशैली पर प्रभाव का अध्ययन. दिल्ली: स्वास्थ्य विज्ञान प्रकाशन.
Mishra, P. (2024). मानसिक संतुलन और योग: तनाव प्रबंधन पर प्रभाव. मुंबई: आयुर्वेदिक एवं योग अनुसंधान केंद्र.
Kumar, A., & Singh, S. (2022). योग और उपवास: संयुक्त प्रभाव का विश्लेषण. जयपुर: जीवनशैली और स्वास्थ्य पत्रिका, 15(2), 45-58.
Rai, V. (2021). शहरी और ग्रामीण जीवनशैली में योगाभ्यास के प्रभाव की तुलना. कोलकाता: सामाजिक स्वास्थ्य अनुसंधान जर्नल, 10(4), 112-125.
Sen, T., & Pathak, R. (2020). योग और मानसिक स्वास्थ्य: एक समग्र दृष्टिकोण. लखनऊ: मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली जर्नल, 8(3), 30-44.