हिसार मंडल में ग्रामीण महिलाओं के आय-स्रोतों में परिवर्तनः 2014 से 2024 का तुलनात्मक अध्ययन

Main Article Content

दीपक दलाल
(डॉ.) अतर सिंह

Abstract

यह शोध-पत्र हरियाणा के हिसार मंडल के चयनित ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आय-स्रोतों में वर्ष 2014 से 2024 के बीच आए परिवर्तनों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि ग्रामीण महिलाएँ किस प्रकार पारंपरिक कृषि-आधारित आजीविका से आगे बढ़कर नौकरी/सेवा, स्व-रोजगार, लघु उद्योग, स्व-सहायता समूहों तथा सरकारी योजनाओं के माध्यम से आय-विविधीकरण कर रही हैं। शोध में प्राथमिक सर्वेक्षण पर आधारित आँकड़ों के माध्यम से गाँव-स्तर पर आय-स्रोतों में बदलाव, कृषि तथा मजदूरी में सहभागिता, तथा रोजगार संरचना में उभरते रुझानों की पहचान की गई है। 2014 एवं 2024 के तुलनात्मक आँकड़े यह संकेत देते हैं कि नौकरी/सेवा तथा वैकल्पिक आजीविका स्रोतों की ओर झुकाव बढ़ा है, जबकि कृषि आय का स्वरूप कुछ क्षेत्रों में स्थिर या सीमित परिवर्तन के साथ दिखाई देता है। अध्ययन यह भी रेखांकित करता है कि शिक्षा, कौशल, डिजिटल-बैंकिंग पहुँच, ैभ्ळ नेटवर्क और योजनागत समर्थन जैसे कारक महिलाओं की आर्थिक सक्रियता को बढ़ाते हैं, वहीं सामाजिक-सांस्कृतिक प्रतिबंध, संसाधन सीमाएँ और निर्णय-निर्माण में बाधाएँ पूर्ण सशक्तिकरण को सीमित करती हैं।

Article Details

How to Cite
दीपक दलाल, & (डॉ.) अतर सिंह. (2025). हिसार मंडल में ग्रामीण महिलाओं के आय-स्रोतों में परिवर्तनः 2014 से 2024 का तुलनात्मक अध्ययन. International Journal of Advanced Research and Multidisciplinary Trends (IJARMT), 2(4), 563–574. Retrieved from https://www.ijarmt.com/index.php/j/article/view/749
Section
Articles

References

अग्रवाल, बीना. (2006). महिलाएँ और भूमि अधिकार. नई दिल्लीः ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस। (पृ. 102-118)

पाण्डेय, वी. (2017). ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण. वाराणसीः आनंद प्रकाशन। (पृ. 45-58)

सिंह, रेखा. (2014). भारत में महिला स्वरोजगार की स्थिति. पटनाः प्रकाश विद्या भवन। (पृ. 60-72)

यादव, सी. पी. (2010). महिला एवं ग्रामीण विकास. जयपुरः राज पब्लिकेशन्स। (पृ. 110-128)

मिश्रा, किरण. (2019). स्वयं सहायता समूह और महिला सशक्तिकरण. दिल्लीः ज्ञानोदय प्रकाशन। (पृ. 33-49)

Similar Articles

1 2 3 4 5 > >> 

You may also start an advanced similarity search for this article.