उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव प्रबंधन की रणनीतियों (स्व-प्रबंधन रणनीतियाँ) का विश्लेषणः शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का तुलनात्मक अध्ययन
Main Article Content
Abstract
वर्तमान समय में परीक्षा से संबंधित तनाव विद्यार्थियों के शैक्षिक जीवन की एक महत्वपूर्ण समस्या बन चुका है। विशेष रूप से उच्चतर माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों को शैक्षिक प्रतिस्पर्धा, अभिभावकों की अपेक्षाएँ तथा भविष्य की अनिश्चितताओं के कारण अधिक मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में विद्यार्थियों द्वारा अपनाई जाने वाली परीक्षा तनाव प्रबंधन की रणनीतियों (स्व-प्रबंधन रणनीतियाँ) को समझना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। प्रस्तुत शोधपत्र का उद्देश्य उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव प्रबंधन की रणनीतियों (स्व-प्रबंधन रणनीतियाँ) का विश्लेषण करना तथा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के मध्य इसका तुलनात्मक अध्ययन करना है। इस अध्ययन के लिए बालाघाट जिले के शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से कुल 200 विद्यार्थियों को नमूने के रूप में चयनित किया गया है। अध्ययन में आंकड़ों के संकलन हेतु शोधकर्ता द्वारा निर्मित प्रश्नावली का उपयोग किया गया है। प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण सांख्यिकीय विधि प्रतिषत के माध्यम से किया गया है, जिससे दोनों समूहों के विद्यार्थियों के बीच परीक्षा तनाव प्रबंधन की रणनीतियों (स्व-प्रबंधन रणनीतियाँ) में अंतर का परीक्षण किया जा सके। अध्ययन के परिणामों से यह ज्ञात हुआ कि शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा तनाव को कम करने के लिए विभिन्न स्व-प्रबंधन रणनीतियों का उपयोग किया जाता है। तुलनात्मक विश्लेषण से दोनों समूहों के विद्यार्थियों में इन रणनीतियों के उपयोग में कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया। अतः यह निष्कर्ष निकाला गया कि परीक्षा तनाव प्रबंधन की स्व-प्रबंधन रणनीतियाँ दोनों प्रकार के विद्यालयों के विद्यार्थियों में लगभग समान रूप से अपनाई जाती हैं।
Article Details

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
References
अग्रवाल, आर. (2018). विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव और अध्ययन आदतों का अध्ययन. शैक्षिक अनुसंधान पत्रिका, 7(1), 34-40।
भटनागर, डी. (2020). किशोर विद्यार्थियों में शैक्षिक दबाव और तनाव प्रबंधन. भारतीय शिक्षा अध्ययन पत्रिका, 12(2), 45-52।
चैहान, एस. (2019). वरिष्ठ माध्यमिक विद्यार्थियों में परीक्षा चिंता का विश्लेषण. मनोविज्ञान एवं शिक्षा पत्रिका, 10(1), 28-35।
द्विवेदी, पी., एवं पांडेय, आर. (2021). विद्यार्थियों में तनाव और शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन. अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान पत्रिका, 9(2), 60-66।
गुप्ता, एस. (2017). विद्यार्थियों में अध्ययन आदतें और परीक्षा तनाव. भारतीय शैक्षिक विकास पत्रिका, 8(1), 41-47।
जोशी, एन. (2022). किशोरों में परीक्षा तनाव और समय प्रबंधन का अध्ययन. शैक्षिक मनोविज्ञान पत्रिका, 14(2), 55-61।
कुमार, ए. (2019). उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों में तनाव प्रबंधन तकनीकों का प्रभाव. शिक्षा एवं समाज पत्रिका, 11(1), 30-37।
मिश्रा, पी. (2020). विद्यार्थियों में परीक्षा से संबंधित चिंता का अध्ययन. भारतीय मनोवैज्ञानिक अध्ययन पत्रिका, 9(2), 48-54।
नारायण, एस. (2018). विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव और पारिवारिक वातावरण का प्रभाव. सामाजिक विज्ञान अनुसंधान पत्रिका, 6(1), 52-58।
पांडेय, डी. (2021). माध्यमिक विद्यार्थियों में अध्ययन व्यवहार और परीक्षा तनाव. शैक्षिक अनुसंधान एवं विकास पत्रिका, 10(2), 44-50।
राठी, वी. (2019). विद्यार्थियों में परीक्षा चिंता और शैक्षिक प्रदर्शन का अध्ययन. अंतरराष्ट्रीय शिक्षा शोध पत्रिका, 7(3), 63-69।
सक्सेना, पी. (2020). किशोर विद्यार्थियों में तनाव और उससे निपटने की रणनीतियाँ. भारतीय शिक्षा मनोविज्ञान पत्रिका, 13(1), 26-32।
शुक्ला, आर. (2018). उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव का अध्ययन. शिक्षा शोध पत्रिका, 6(2), 39-45।
त्रिपाठी, एस. (2022). विद्यार्थियों में तनाव प्रबंधन की तकनीकों का तुलनात्मक अध्ययन. शैक्षिक अध्ययन पत्रिका, 15(1), 47-53।
वर्मा, आर. (2021). विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव और मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन. अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं मनोविज्ञान पत्रिका, 12(2), 58-64।
गुप्ता, पी., एवं गुप्ता, आर. (2020). किशोर विद्यार्थियों में शैक्षिक तनाव और विद्यालयी वातावरण का अध्ययन. शैक्षिक अध्ययन पत्रिका, 8(1), 33-40।
जैन, एम., एवं शर्मा, पी. (2022). उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव और अध्ययन योजना का अध्ययन. अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक मनोविज्ञान पत्रिका, 14(2), 54-60।
कौर, एस. (2016). वरिष्ठ माध्यमिक विद्यार्थियों में शैक्षिक तनाव का अध्ययन. शिक्षा अनुसंधान पत्रिका, 5(2), 25-31।
मिश्रा, आर., एवं तिवारी, एस. (2023). शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में शैक्षिक तनाव का तुलनात्मक अध्ययन. अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक विकास पत्रिका, 12(1), 41-48।
पांडेय, वी. (2021). उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव प्रबंधन की रणनीतियों का अध्ययन. शैक्षिक अनुसंधान पत्रिका, 9(3), 55-61।
रेड्डी, के. (2019). माध्यमिक विद्यार्थियों में परीक्षा चिंता और शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन. भारतीय शैक्षिक मनोविज्ञान पत्रिका, 14(1), 15-21।
शर्मा, ए. (2015). उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव का अध्ययन. सामाजिक विज्ञान अनुसंधान पत्रिका, 4(2), 72-78।
सिंह, आर., एवं कुमार, वी. (2017). ग्रामीण एवं शहरी विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव का तुलनात्मक अध्ययन. शैक्षिक अनुसंधान समीक्षा, 6(3), 50-57।
वर्मा, एन. (2018). विद्यार्थियों में समय प्रबंधन और परीक्षा तनाव का अध्ययन. शैक्षिक मनोविज्ञान पत्रिका, 10(1), 18-24।
यादव, पी. (2024). किशोर विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव और सामना करने की रणनीतियाँ. अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक अध्ययन पत्रिका, 13(1), 55-62।